Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

मौसम का मिजाज बदला, इन जिलों के लिए जारी किया बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Spread the love

रिपोर्टर- मनोज कांडपाल

Hm24x7news

प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार को मैदानी इलाकों में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। वहीं प्रदेश के पहाड़ी जिलों में बर्फबारी के आसार हैं। जिससे मैदानी इलाकों में भी ठंड का एहसास होगा।

इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नए साल पर मैदानी इलाकों में सुबह और रात को कोहरा छाया रहेगा। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

इन जिलों में छाया रहेगा कोहरा
जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें कोहरे होने के चलते कर्णप्रयाग, गैरसैंण सहित पिंडरघाटी के देवाल, थराली और नारायणबगड़ क्षेत्र में कड़ाके की ठंड जारी है। जिसके चलते लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं।

About The Author