Categories

August 9, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

भ्रष्ट्राचार के खिलाफ लड़ रहे सुराज सेवा दल को नैनीताल जनपद के सैकड़ों लोगों ने दिया समर्थन ।प्रदेश अध्यक्ष ने तमाम लोगों को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।

Spread the love

Reporter- Manoj Kandpal

Hm24x7news

हल्द्वानी।
सूरज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी और जिलाध्यक्ष राजेंद्र अधिकारी के नेतृत्व में शनिवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सुराज सेवादल का दामन थामा इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में हल्द्वानी के प्रमुख समाजसेवी डी के भट्ट को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि जिला अध्यक्ष राजेंद्र अधिकारी के नेतृत्व में नैनीताल जनपद में संगठन लगातार शसक्त हो रहा है युवा शक्ति एवं मातृशक्ति तेजी से सुराज सेवा दल से जुड़ रही है। अपने संबोधन में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष डी के भट्ट ने समस्त कार्यकर्ताओं से नशे ओर भ्रष्ट्राचार के विरुद्ध लड़ने का आह्वान किया साथ ही बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए तमाम रिक्त पदों पर तत्काल प्रभाव से भर्ती करने के लिए सड़कों पर आंदोलन करने का आव्हान किया। इसके अलावा उन्होंने निरंतर बढ़ते बिजली के दाम के साथ साथ बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य सेवाओं की लचर कार्यप्रणाली को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदेश व्यापी आंदोलन किए जाने की बात कही। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी, जिलाध्यक्ष राजेंद्र अधिकारी के अलावा कमल आर्य ,नरेंद्र बिष्ट, प्रशांत सनवाल ,योगेश, नवीन न्याल अनुराग ठाकुर, सुनीता भट्ट ,माया जोशी ,मोहन बोरा, दीपा बोरा, सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
फोटो। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते रमेश जोशी।

About The Author