हल्दूचौड़ ब्रेकिंग:- बच्चीधर्मा गांव में चोरों के हुए हौसले बुलंद
रिपोटर-मनोज काण्डपाल
Hm24x7news

जानकारी के मुताबिक कल रात 10:30 जब सभी लोग सो रहे थे तो कुछ अज्ञात लोगों ने दुमका बांगर बच्चीधर्मा में रहने वाले महेश ओली जी पुत्र श्री देवी दत्त ओली जी के घर पर दो अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़ा गया और चोरी करने का प्रयास किया गया चोरों के ताला तोड़ने पर मकान स्वामी की नींद खुल गई जैसे ही उन्होंने बाहर आकर देखा तो एक अज्ञात चोर उनके चैनल में लगे ताले को तोड़ रहा था जैसे ही उसने अंदर जाने का प्रयास किया उतने में महेश ओली जी की धर्मपत्नी की नींद खुल गई और उन्होंने बाहर आकर देखा तो एक चोर अंदर घुसने का प्रयास कर रहा था जैसे ही उन्होंने लोगों को एकत्र करना चाह तो वह चोर आनंद-फानन में दीवार फांद कर भाग खड़ा हुआ जिसकी जानकारी उन्होंने निकट के हल्दूचौड़ चौकी में दे दी गई है चौकी इंचार्ज सोमेंद्र सिंह जी का कहना है कि उनके द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई है और जल्द ही उनका पूरा प्रयास रहेगा की चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जायेगा लोगों में चोरी की वारदात से काफी डर का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरी की वारदात दिन पर दिन बढ़ते जा रही है और कोई भी अपने घरों पर सुरक्षित नहीं है स्थानीय लोगों का कहना है कि रात्रि में पुलिस द्वारा गस्त लगाई जाए जिससे क्षेत्र की जनता को रात्रि के समय चोरों का भय ना रहे और स्थानीय लोगों का क्षेत्र की ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी जी से कहना है कि गांव में जगह-जगह सोलर लाइट लगाई जाए जिससे क्षेत्र में हो रही वारदातें कम हो और लोग अपने-अपने घरों पर सुरक्षित रहें