Categories

March 29, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

लालकुआं: पुलिस ने बिन्दुखत्ता में स्मैक के साथ तस्कर किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Spread the love

लालकुआं। कोतवाली पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिन्दुखत्ता में एक स्मैक तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके पास से 4.5 ग्राम स्मैक बरामद किया हैं। आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिन्दूखत्ता के काररोड के रास्ते एक युवक स्मैक लेकर आ रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उक्त स्थान चैकिंग अभियान चलाया जहां चैकिंग के दौरान पुलिस को एक युवक हीरो होंडा स्पैलैन्डर मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया, जिसे रोकने का इसारा किया तो वहा पुलिस को देख भागने लगा जिसकी पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पूर्वी घोडा़नाल निवासी दीपक रावत (30) पुष्कर सिंह रावत को पकड़ा लिया। जब पुलिस ने उसकी जेबों की तलाशी ली तो उसके पास से 4.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया साथ ही पुलिस ने मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया है। उक्त स्मैक की कीमत पुलिस द्वारा 15 हजार रुपए आंकी गई है।

पुलिस द्वारा आरोपी से स्मैक लाने तथा बेचने सहित अन्य पूछताछ की गई। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक डी.आर.वर्मा, बरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कम्बोज, उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, कांस्टेबल मनीष कुमार, अनिल शर्मा मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *