Categories

March 27, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

लालकुआं में एक और युवा ट्रांसपोर्ट व्यवसाई का हृदय गति रुकने से हुआ निधन…… क्षेत्र में शोक की लहर……. आज दोपहर को होगा अंतिम संस्कार…… पढ़ें खबर

Spread the love

लालकुआं नगर के युवा ट्रांसपोर्ट व्यवसायी एवं वार्ड नंबर 1 निवासी मनोज गुप्ता उम्र 45 वर्ष का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
नगर के वार्ड नंबर 1 में निवास करने वाले एवं गणेश रोडलाइंस के स्वामी मनोज गुप्ता का बीती अर्धरात्रि सीने में तेज दर्द हुआ, जिन्हें पहले नगर के चिकित्सक को दिखाया गया उसके बाद हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, मनोज की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, तथा कोहराम मच गया है। महज डेढ़ माह पूर्व मनोज के पिता का भी हृदय गति रुकने से देहावसान हुआ था। पुणे इस झकझोर देने वाली घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मनोज अपने पीछे 3 पुत्रियां 1 पुत्र पत्नी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, कैलाश चंद्र पंत, पवन चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, जीवन कबडवाल, संजय जोशी, भुवन पांडे, बॉबी संभल, दिनेश लोहनी, आशीष भाटिया, सरदार गुरदीप सिंह, शहजाद खान, अशोक अग्रवाल, गोपी गर्ग, प्रमोद अग्रवाल सहित तमाम गणमान्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया।
आज दोपहर 1 बजे उनका अंतिम संस्कार नगर के श्मशान घाट मुक्तिधाम में किया जायेगा “

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *