Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

Hm24x7news खबर का हुआ असर हल्द्वानी लालकुआं में शराब की ओवर रेटिंग का बोलबाला, प्रशासन ने लिया संज्ञान होगी कार्यवाही

Spread the love
  • महंगी बेची जा रही तो करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

हल्द्वानी – हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र में नए वित्तीय वर्ष के बाद शराब के बढ़ाए गए दामों के फेर में शराब के ठेकेदारों द्वारा जमकर ओवर रेटिंग का खेल चल रहा है लगातार मिल रही शिकायतों के बावजूद अब तक ओवर रेटिंग पर लगाम नहीं लगी है, वहीं जिला प्रशासन द्वारा छापेमारी कार्रवाई भी की गई, बावजूद ओवर रेटिंग में लगाम नहीं लगी है। वहीं अब पूरा मामला खुलकर सामने आ गया है। हल्द्वानी और लालकुआं में बड़े पैमाने पर ओवर रेटिंग का खेल चल रहा है।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी का कहना है कि नए वित्तीय वर्ष में शराब सभी अनुज्ञापियों को आबकारी विभाग की तरफ से निर्देशित भी किया गया है कि नए रेट लिस्ट को चस्पा किया जाए। इसके बाद भी कई जगह रेट लिस्ट नहीं लगाई जा रही है। उन्होंने कहा की जिन क्षेत्रों से शिकायत आ रही है वहां तुरंत कार्रवाई की जा रही है, इसके अलावा दुकानों में लगे सीसीटीवी जांच भी की जाएगी और टीम को लगातार मॉनीटरिंग करने को कहा गया है और जनता उनसे शिकायत कर सकती है जिस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

About The Author