Categories

August 6, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

मारपीट में घायल हल्दूचौड़ नारायणपुर निवासी युवक की अस्पताल में मौत

Spread the love

हल्द्वानी। मारपीट में घायल हल्दूचौड़ के युवक की सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने मंडी चौकी पुलिस को अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि नारायणपुरम हल्दूचौड़ निवासी संजय पांडे बेरीपड़ाव में एक कंपनी में काम करता था। उसकी पत्नी उसे पहले ही घर छोड़कर जा चुकी है। वह यहां दो साल की बेटी और मां के साथ रहता था। बताया जा रहा कि बीती सात मई को वह ड्यूटी से घर नहीं लौटा। पता चला कि वह अपने दोस्त के साथ गोरापड़ाव गया हुआ है। जहां अज्ञात लोगों ने संजय के सिर पर हमला किया और दोस्त वहां से भाग कर जान बचाई।

संजय को लोगों ने सड़क पर पड़ा देखा तो एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। दूसरे दिन उसके दोस्त ने संजय की मां को घटना की जानकारी दी। सोमवार को उपचार के दौरान संजय की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इधर मृतक के परिजनों की ओर से मंडी चौकी पुलिस को अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है

About The Author