Categories

November 18, 2025

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी में व्यवसायी ने मासूम से किया दुष्कर्म …………..पुलिस ने किया मामला दर्ज………….. गिरफ्तार……………

Spread the love

हल्द्वानी। नगर में निवास करने वाले व्यवसायी द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र में आठ वर्ष के बच्चे से कुकर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है। मामला 30 जून का है। –

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि बनभूलपुरा निवासी एक महिला के पांच बच्चे हैं। महिला लोगों के घरों में काम करती है। वह बीते दिनों लोगों के घर में काम पर गई थी। इस दौरान उसका आठ साल का बेटा घर पर था। इस बीच इंदिरानगर निवासी मोहम्मद जकी उनके घर आया।

युवक ने समोसा लाने के बहाने बच्चे को अपने घर बुलाया। इसके बाद बच्चे के साथ कुकर्म किया। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बेटे ने मां के आने पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद महिला मंगलवार को थाने पहुंची।

एसओ बनभूलपुरा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया है। कहा कि मो. जकी कबाड़ का काम करता है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

About The Author

You may have missed