सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे वाली नहर जल्द कवर 23 करोड़ से एसटीएच के पीछे वाली सड़क होगी टू-लेन, आवाजाही में होगी आसानी

सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे वाली नहर जल्द कवर होगी। नहर कवरिंग के बाद यह सड़क टू-लेन में तब्दील हो जाएगी। इससे रामपुर रोड पर वाहनों का दबाव कम होगा और इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को आवाजाही में आसानी होगी।
सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे वाली नहर जल्द कवर होगी। नहर कवरिंग के बाद यह सड़क टू-लेन में तब्दील हो जाएगी। इससे रामपुर रोड पर वाहनों का दबाव कम होगा और इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को आवाजाही में आसानी होगी। 23 करोड़ की योजना में 10 करोड़ की राशि लोक निर्माण विभाग को मिल गई है।
काठगोदाम से लेकर मुखानी क्रियाशाला तक नहर कवरिंग के बाद सड़क चौड़ी होने के साथ ही यातायात भी सुगम हुआ है लेकिन आईटीआई क्रियाशाला मार्ग से लेकर देवलचौड़ रामपुर रोड तक नहर खुली हुई है। सुशीला तिवारी के पीछे से निकलने वाली इस सड़क के टू-लेन बनने की उम्मीद जग गई है। लोनिवि की ओर से निर्माण कार्य की डीपीआर के सापेक्ष शासन से धन उपलब्ध हो गया है। नहर कवरिंग का कार्य सिंचाई विभाग करेगा जबकि सड़क निर्माण का जिम्मा लोनिवि के पास रहेगा।
नहर कवरिंग कार्य के लिए धनराशि मिल गई है। जल्द ही यह राशि सिंचाई विभाग को ट्रांसफर की जाएगी। नगर कवरिंग का कार्य पूरा होने के बाद लोनिवि 2.7 किमी सड़क पर डामरीकरण करेगा। – प्रत्यूष कुमार, ईई लोनिवि हल्द्वानी