Categories

August 6, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

Raksha Bandhan 2025 Live: रक्षाबंधन आज, राखी बांधने के लिए मिलेगा इतना समय, जानिए भद्रा और राहुकाल का समय

Spread the love

Raksha Bandhan Shubh Muhurat Puja Vidhi in Hindi: आज रक्षाबंधन का पावन पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व होता है और यह हर वर्ष श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। रक्षाबंधन पर भद्राकाल का विशेष ध्यान दिया जाता है,लेकिन इस वर्ष न तो भद्राकाल का साया रहेगा और न ही पंचक का। हिंदू पंचांग के अनुसार आज रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए पूरे 7 घंटे और 37 मिनट का समय मिलेगा। 

Rakhi Shubh Muhurat: राहुकाल खत्म, इतने समय तक राखी बांधना रहेगा शुभ

आज श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि है और आज के दिन देशभर में राखी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस बार रक्षाबंधन पर न तो भद्रा का साया बना हुआ और ना ही पंचक। शास्त्रों में भद्राकाल में राखी बांधना अच्छा नहीं माना जाता है। आज के दिन राहुकाल पर भी राखी नहीं बांधनी चाहिए। अब आज का राहुकाल का समय खत्म हो गया है, ऐसे में दोपहर 01 बजकर 24 मिनट तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है। 

Rakhi Bandhne Ka Samay: आज इस समय ना बांधे राखी

इस बार गुलिक काल सुबह 5:47 से 7:27 बजे तक रहेगा। यह शनि ग्रह से जुड़ा होता है और इसका असर मिलाजुला हो सकता है, यानी न पूरी तरह शुभ और न ही पूरी तरह अशुभ।वहीं आज के दिन राहुकाल इस दिन सुबह 9:07 से 10:47 बजे तक रहेगा। इस समय को बेहद अशुभ माना जाता है और इसमें कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इसलिए रक्षाबंधन के दिन इस समय के दौरान राखी बांधने से बचें।  पंचांग के अनुसार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त आज सुबह 5 बजकर 47 से शुरू हो चुका है जो दोपहर 01 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। इस तरह से राखी बांधने के लिए पूरे 7 घंटे और 37 मिनट का समय रहेगा। 

रक्षाबंधन पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग

आज रक्षाबंधन पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग बना हुआ है। आज के दिन न्याय के देवता शनि मीन और सूर्य कर्क राशि में रहेंगे। इसके अलावा मन के कारक चंद्रमा मकर में अपना स्थान लेंगे। वहीं ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क व गुरु और शुक्र मिथुन में बने रहेंगे। यही नहीं छाया ग्रह राहु कुंभ और केतु सिंह में मौजूद होंगे। संयोग की बात यह है कि इस बार राखी पर भद्रा का साया भी नहीं रहेगा। रक्षाबंधन पर यह ऐसा संयोग कई वर्षों के बाद बन रहा है।

Aaj Rakhi Bandhan Ka Muhurat: आज राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 

आज देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। पंचांग के अनुसार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त आज सुबह 5 बजकर 47 से शुरू हो चुका है जो दोपहर 01 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। इस तरह से राखी बांधने के लिए पूरे 7 घंटे और 37 मिनट का समय रहेगा। लेकिन इस बीच राहुकाल भी रहेगा जिसमें राखी बांधने से बचना होगा। राहुकाल सुबह 9 बजकर 07 मिनट से लेकर 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। 

About The Author