Categories

March 29, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

FACEBOOK और META के “प्राइवेसी नोटिस” मैसेज पर मचा बवाल – जानिए सच

Spread the love

Updates.

पिछले कुछ दिनों से Facebook और Meta पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें यूज़र अपना नाम लिखकर यह “स्पष्ट” कर रहे हैं कि वे अपनी निजी जानकारी और तस्वीरों के उपयोग की अनुमति नहीं देते।
मैसेज में दावा किया जा रहा है कि “Meta के नए नियम कल से लागू होंगे, और यदि आपने यह नोटिस पोस्ट नहीं किया तो आपकी सामग्री और तस्वीरों का इस्तेमाल किया जा सकेगा”।

यह मैसेज पूरी तरह से झूठा (Hoax) है और पहले भी कई बार अलग-अलग वर्ज़न में फैल चुका है।

Meta (Facebook) की गोपनीयता नीति में किसी भी नए बदलाव की आधिकारिक घोषणा सीधे Facebook की वेबसाइट या ऐप नोटिफिकेशन के ज़रिए होती है, न कि यूज़र्स से ऐसे मैसेज पोस्ट करने के लिए कहा जाता है।

सरकारी और साइबर विशेषज्ञों की सलाह:

ऐसे संदेशों को ना कॉपी करें और ना ही शेयर करें।

अपनी प्राइवेसी सेटिंग Facebook ऐप में जाकर सीधे नियंत्रित करें।

संदिग्ध या भ्रमित करने वाली पोस्ट को तुरंत रिपोर्ट करें।

Secure your privacy on Facebook – Real protection comes from your settings, not viral posts.

HM24x7 News की अपील – सच जानें, अफ़वाह से बचें, और सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहें।

About The Author

You may have missed