उत्तराखंड मौसम विभाग ने 7 जिलों को भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट व अन्य पांच जिलों को ऑरेंज अलर्ट रखा गया है

🌧️ Weather Update | 13–17 अगस्त 2025
मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी,हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर जिलों के लिए अगले दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
अन्य जिलों जैसे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथोरागढ़ और अल्मोड़ा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

⚠️ सावधानी:
केवल आवश्यक यात्रा करें।
बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें।
मौसम अपडेट और चेतावनियों के लिए लगातार जानकारी चेक करते रहें।