Categories

August 7, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

उत्तराखंड में इन दिनों कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार आपदाओं के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही पर असर पड़ रहा है।

Spread the love

भीमताल

रिपोर्टर :-गौरव जोशी

पर्वतीय क्षेत्रों पर सीधा असर:
पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन और आपदाओं से पर्यटक आने से हिचकिचा रहे हैं।

भीमताल का हाल:


नैनीताल जनपद के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भीमताल में इन दिनों टूरिज्म सुस्त पड़ा है। पहले जहां रोज़ाना भारी संख्या में सैलानी पहुंचते थे, वहीं अब सन्नाटा छा गया है।

टूरिज्म इंडस्ट्री पर असर:


होटल, रेस्टोरेंट और नाव व्यवसाय से जुड़े लोगों की आय पर बुरा असर पड़ा है। स्थानीय व्यापारी मंदी की मार झेल रहे हैं।

रोज़गार पर संकट:


सैलानियों की कमी से पर्यटन से जुड़े हजारों परिवारों का रोजगार प्रभावित हो रहा है।

प्रशासन की चुनौतियाँ:


आपदा प्रबंधन और पर्यटन को दोबारा पटरी पर लाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है।

About The Author