हल्दूचौड़ में बढ़ते अपराध पर ग्राम प्रधानों का विरोध

ग्रामीण दहशत में: क्षेत्र में चोरी और आपराधिक घटनाओं में लगातार इज़ाफा, लोग असुरक्षित महसूस कर रहे।पुलिस की उदासीनता: समस्याओं के बावजूद सक्रियता नहीं, कार्रवाई के बजाय टालमटोल का आरोप।
1.पुलिस की उदासीनता: समस्याओं के बावजूद सक्रियता नहीं, कार्रवाई के बजाय टालमटोल का आरोप।
2.ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रधान: गुरुवार को सामूहिक रूप से कोतवाली लालकुआं पहुंचे ग्राम प्रधान।
3.अधिकारियों की गैरमौजूदगी: सुबह 10 बजे का समय देने के बावजूद कोई सक्षम अधिकारी नहीं मिला, कहा गया चुनाव में व्यस्त हैं।
4.नाराज़गी चरम पर: पुलिस प्रशासन के रवैये को जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा बताया।
5.प्रधानों का आरोप: चोरी-डकैती पर रोक के बजाय लापरवाही बरत रही है पुलिस।
6.शामिल प्रधान: गीता बिष्ट, पूजा बिष्ट, रुक्मणि नेगी, राधा कैलाश भट्ट, निर्मला जग्गी पंवार, मुकेश दुमका, जीवंती बमेटा, मनीषा मलवाल, प्रदीप कुमार।