Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

HM 24×7 ब्रेकिंग न्यूज – भविष्य की जंगों का गेम चेंजर – भारत का स्वदेशी सुसाइड ड्रोन तैयार

Spread the love

देश की रक्षा क्षमताओं को मजबूती देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए कलाम लैब्स ने भारतीय सेना के लिए एक स्वदेशी सुसाइड ड्रोन तैयार किया है।

इस ड्रोन में 1 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री भरी गई है और यह 33,000 फीट की ऊंचाई से 100 किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्य को सटीकता से भेदने में सक्षम है।

   ड्रोन की खासियतें:
1.स्वदेशी तकनीक से निर्मित
2.100 किलोमीटर की रेंज
3. तेज़, सटीक और आत्मघाती हमला
4. सीमित संसाधनों में ज्यादा प्रभाव

ड्रोन का सफल परीक्षण नासिक के देवलाली स्थित आर्टिलरी मुख्यालय में किया गया, जहाँ सेना के अधिकारियों ने इसकी कार्यक्षमता को सराहा। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह ड्रोन आने वाली जंगों में दुश्मनों के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकता है।

रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार,
“यह स्वदेशी ड्रोन भारत को आत्मनिर्भरता की ओर और मजबूत कदम बढ़ाने में मदद करेगा और भविष्य के युद्धों में गेम चेंजर साबित हो सकता है।”

भारतीय सुसाइड ड्रोन

About The Author