अयोध्या को लेकर एक और बड़ा अपडेट, 18 हजार करोड़ का है मामला, दुनिया के नक्शे पर अलग दिखेगा शहर
रिपोटर-मनोज कांडपाल
Hm24x7news

अयोध्या में धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए यहां पर होटल क्षेत्र में निवेशकों ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. कई बड़े होटल ग्रुप्स अब अयोध्या में अपने प्रतिष्ठान खोलने जा रहे हैं.
हाइलाइट्स
ताज, मैरियट, जिंजर, ओबेरॉय और रेडिसन जैसे ग्रुप्स ने किया निवेश.
जल्द ही पूरा होगा होटलों का निर्माण कार्य.
हैरिटेज होटल का भी होगा निर्माण.
अयोध्या. अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर धार्मिक पर्यटन के लिए अपार संभावनाएं देखते हुए निवेशकों ने यहां होटल क्षेत्र में बड़े निवेश के लिए विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रसिद्ध होटल कंपनियां अयोध्या में अपनी शाखाएं स्थापित कर रही हैं. वर्तमान में शहर में करीब 50 प्रमुख होटल निर्माण परियोजनाएं जारी हैं. होटल, रिजॉर्ट और ‘होमस्टे’ में निवेश के साथ अयोध्या होटल उद्योग का एक नया केंद्र बनकर उभर रहा है.