Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

मोदी भारतीय इतिहास के सबसे सफल PM वाइब्रेट गुजरात कार्यक्रम में मुकेश अंबानी

Spread the love

रिपोर्टर मनोज कांडपाल

Hm24x7news

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बुधवार को वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. मुकेश अंबानी ने कहा कि जब पीएम मोदी बोलते हैं तो पूरी दुनिया सुनती है. मुकेश अंबानी ने कहा, ‘मैं भारत के ‘प्रवेश द्वार’ के शहर मुंबई से आधुनिक भारत के विकास के ‘प्रवेश द्वार’ गुजरात तक आया हूं. मुझे गुजराती होने पर गर्व है, जब विदेशी लोग नए भारत के बारे में सोचते हैं, तो वे नए गुजरात के बारे में भी सोचते हैं. यह बदलाव कैसे हुआ? इस बदलाव की वजह एक नेता हैं, जो हमारे समय के सबसे महान ग्लोबल लीडर के रूप में उभरे हैं. इस नेता का नाम पीएम मोदी है, जो भारत के इतिहास में सबसे सफल पीएम हैं.’

About The Author