Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

Ratan Tata: पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का 86 साल की उम्र में बुधवार रात को निधन हो गया. उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली. उनका पार्थिव शरीर दोपहर साढ़े तीन बजे तक मुंबई के NCPA ग्राउंड में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां भारी तादाद में लोग उन्हें श्रद्धांजलि दी. अंतिम दर्शन के बाद वर्ली स्थित श्मशान पर उनका अंतिम संस्कार किया गया है.

टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का 86 साल की उम्र में बुधवार रात को निधन हो गया. उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली. उनका पार्थिव शरीर मुंबई के NCPA ग्राउंड में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां भारी तादाद में लोग उन्हें श्रद्धांजलि दी. नेताओं से लेकर अभिनेता, खिलाड़ी और आम लोगों तक उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे. उद्धव ठाकरे, शरद पवार, सुप्रिया सुले, राज ठाकरे से लेकर कुमार मंगलम बिड़ला और रवि शास्त्री ने एनसीपीए ग्राउंड पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. अब रतन टाटा पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. वर्ली के श्मशान पर अंतिम संस्कार किया गया है.

5:59 PM (2 घंटे पहले)

पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा

मशहूर बिजनेसमैन रतन टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के वर्ली श्मशान पर किया गया.

3:55 PM (4 घंटे पहले)

अंतिम सफर पर रतन टाटा, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार

मुंबई के NCPA ग्राउंड में अंतिम दर्शन के बाद रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट ले जाया जा रहा है. मुंबई के वर्ली स्थित श्मशान घाट पर कुछ देर बाद उनका अंतिम संस्कार होगा.

3:41 PM (5 घंटे पहले)

कांग्रेस नेता भूपिंदर हुड्डा ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा ने मशहूर उद्योगपति रतन टाटा को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने कहा कि मैं उनसे कई बार मिला. देश में उनका अपना स्थान था. वह देश के उद्योग जगत के स्तंभ थे. उनके जाने से जो जगह खाली हुई है, उसे भर पाना असंभव है.

3:27 PM (5 घंटे पहले)

हमेशा रहेंगे रतन टाटा के विचार: CM नायडू

रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि वह हमेशा राष्ट्र के बारे में बात करते थे. उन्होंने भारत को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई. एक उद्योगपति के रूप में उनके पास एक महान दृष्टिकोण था…जब मैंने उनसे तिरुपति में कैंसर अस्पताल खोलने का अनुरोध किया तो उन्होंने अस्पताल खोला… हमने एक महान व्यक्ति खो दिया है, लेकिन उनके विचार हमेशा रहेंगे.”

2:48 PM (5 घंटे पहले)

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाद देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ रतन टाटा के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे.

2:38 PM (6 घंटे पहले)

गृह मंत्री अमित शाह ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

मुंबई के NCPA ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी.

2:14 PM (6 घंटे पहले)

रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे रवि शास्त्री

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रह चुके रवि शास्त्री ने भी मुंबई में रतन टाटा के अंतिम दर्शन किए.

1:20 PM (7 घंटे पहले)

उद्धव ठाकरे ने बेटे आदित्य ठाकरे के साथ किए रतन टाटा के अंतिम दर्शन

शिवसेना (UBT) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बेटे आदित्य ठाकरे, पार्टी नेता अनिल देसाई और अरविंद सावंत के साथ रतन टाटा के अंतिम दर्शन किए. 

:13 PM (7 घंटे पहले)

पति आनंद पीरामल के साथ NCPA ग्राउंड पहुंचीं ईशा अंबानी

रिलायंस रिटेल वेंचर्स की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल भी रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने NCPA ग्राउंड पहुंचे.

1:09 AM (19 घंटे पहले)

गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने जताया शोक

गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने ट्वीट किया, ‘रतन टाटा के साथ गूगल में मेरी आखिरी मुलाकात में हमने वेमो की प्रगति के बारे में बात की और उनका विजन सुनना प्रेरणादायक था. वे एक असाधारण व्यवसाय और परोपकारी विरासत छोड़ गए हैं और भारत में आधुनिक व्यावसायिक नेतृत्व को मार्गदर्शन और विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्हें भारत को बेहतर बनाने की गहरी चिंता थी. उनके प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना और श्री रतन टाटा जी को शांति मिले.

About The Author