Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य में अवैध खनन पर नाराजगी जताते हुए सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिया है कि नदियों...

तमंचा दिखाकर सोशल मीडिया पर अपनी धाक जमाकर फॉलोअर्स बढ़ाने वाले अभियुक्तों को रामनगर नैनीताल पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर...

कॉरिडोर की हालत खस्ता हाथियों का मूवमेंट ग्रामीण क्षेत्रों में- मनोज काण्डपाल की रिपोर्ट –हाथियों समेत अन्य वन्यजीवों के मूवमेंट...

रिपोटर-मनोज काण्डपाल
नेशनल हाईवे 109 पर उत्तराखंड वन विकास निगम डिपो नंबर 4 के सामने बनी वन विभाग की चौकी से सेंचुरी पेपर मिल की बस संख्या UK 04 PA 0537 अनियंत्रित होकर जा टकराई जिसके चलते चालक सहित कई वर्कर घायल हो गए जिन्हें सेंचुरी की एंबुलेंस की मदद से हल्द्वानी चिकित्सालय भिजवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह सेंचुरी पेपर मिल की बस हल्द्वानी से वर्करों को लेकर आ रही थी जो यहां निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 109 पर अचानक अनियंत्रित हो गई और वन विभाग की पुरानी चौकी से जा टकराई।
गनीमत यह रही की कुछ वर्ष पूर्व ही बगल में दूसरी चौकी बनाई गई थी इसलिए पुरानी चौकी में कोई मौजूद नहीं था अन्यथा कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी फिर भी भीषण टक्कर की वजह से बस के परखच्चे उड़ गए और वन विभाग के चौकी भी बुरी तरह ध्वस्त हो गई साथ ही पास खड़ी मोटरसाइकिल को भी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल सेंचुरी पेपर मिल की एंबुलेंस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर घायलों को हल्द्वानी अस्पताल भिजवाया।