Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर के पास...

रूद्रपुर (उधमसिंहनगर)। नगर के वरिष्ठ पत्रकार पूरन रावत के विरूद्ध एक बिल्डर द्वारा बदले की भावना से दर्ज करायी गयी...

हल्द्वानी। तिकोनिया चौराहे पर शराब की दुकान पर शराब विक्रेताओं व कुछ युवकों के बीच मारपीट हो गई। मामला इतना...

आज दिनांक 19/11/2022 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लालकुंआ इकाई ने रानी लक्ष्मीबाई का जन्म दिवस श्री महाकाली मंदिर प्रांगण में बनाया रानी लक्ष्मीबाई जयंती के उपलक्ष में भाषण प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें सम्मिलित समस्त प्रतिभागियों का पुरस्कृत कर सम्मान किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया व प्रतिभागियों ने रानी लक्ष्मी जयंती पर प्रकाश डालते हुए अपने अपने विचार प्रकट किए
इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि लालकुआं महिला उपनिरीक्षक सुश्री प्रेमा करूंगा जी ने छात्राओं को रानी लक्ष्मी बाई की जीवनी को बताते हुए कहा कि रानी लक्ष्मीबाई 1857 की क्रांति में साक्षात दुर्गा का रूप धारण कर स्वाधीनता हेतु संग्राम में कूद पड़ी और अंग्रेजों को मारते मारते खुद वीरगति को प्राप्त हुई और रानी लक्ष्मीबाई वह सूरज बनी जिन्हें भारतवासी के साथ विश्व आज तक नहीं भूली उन्होंने कहा कि भारत की पावन धरती पर समय-समय पर अत्याचारीयो व देशद्रोहीयो जैसे कार्यरत देशद्रोहियों को खत्म करने के लिए इस भारत की पावन धरती पर किसी ना किसी रूप में लक्ष्मी बाई जैसी साहसी व निडर नारी सदैव आगे आती रही है
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित नगर के समाजसेवी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान जी ने रानी लक्ष्मीबाई की जीवनी व बाल अवस्था से अवगत कराते हुए कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों को लोहा मनाने पर मजबूर कर दिया था उनके जीते जी झांसी पर अंग्रेजों के कब्जा न करने के संकल्प को वह मरते मरते निभाती रही तथा उन्होंने छात्राओं को एक संकल्प व अपने बुजुर्गों से संस्कार और संस्कृति को ध्यान में रखकर अपने कार्य के प्रति दृढ़ संकल्पित होने का आह्वान किया
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर संचालक श्री राधेश्याम यादव जी ने कहा कि नारी तो सर्वदा से ऊंचे स्थान पर रही है वह कभी पतिय हुई ही नहीं वह तो पुरुष चरित्र है जो वह पतिय है अतः पुरुष चरित्र के उत्थान हेतु कार्यक्रम की आवश्यकता अधिक है
नारी का जीवन सफल हो ना हो सार्थक अवश्य होता है इसलिए नारी पूजनीय एवं वंदनी होती है पुरुष के पास जानकारी अधिक हो सकती है परंतु समझदारी नारी के पास अधिक होती है
मंच का संचालन समाजसेवी अक्षय राणा जी ने किया
इस कार्यक्रम में अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिमन्यु झा तहसील संयोजक रजनीश कुमार नगर मंत्री आदर्श राय, अजय कुमार अरविंद कुमार हेमंत सिंह मुकेश सिंह धर्मवीर गौतम के साथ अनेक कार्यकर्ता छात्राएं उपस्थित रहे।

हल्द्वानी | आज जिला अधिकारी महोदय नैनीताल के निर्देश अनुसार सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह हल्द्वानी एवं आबकारी विभाग में संयुक्त...

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जनता दरबार लगाकर जनमानस की समस्यायें सुनी। अधिकांश समस्याओं का मौके पर विभाग एवं...

हल्द्वानी में हरिशरण जन संस्था द्वारा हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज के प्रांगण में कई तरह के सामाजिक और धार्मिक...

काशीपुर मैं बीती शाम को पुलिस ने बाइक चोरियों का खुलासा करते हुए चोरी की 1 दर्जन से अधिक बाइकों...

हल्दूचौड़ की मेधावी छात्रा आकांक्षा दुर्गापाल के यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर बधाइयों का तांता
हल्दूचौड़ यहां जय अरिहंत कॉलेज से b.ed कर रही छात्रा आकांक्षा दुर्गापाल ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है तथा उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 119 वी रैंक प्राप्त की है आकांक्षा दुर्गापाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख समाजसेवी मोहन चंद्र दुर्गापाल की भतीजी हैं आकांक्षा के पिता कैलाश चंद्र दुर्गापाल व्यवसाई तथा माता हेमा दुर्गापाल आंगनवाड़ी कार्यकर्ती हैं एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से साइंस में स्नातकोत्तर आकांक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता परिजनों एवं गुरुजनों को दिया है आकांक्षा की सफलता पर विधायक डॉ मोहन बिष्ट पूर्व विधायक नवीन दुमका पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल खष्टी देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक इंदर सिंह बिष्ट प्रधानाचार्य सच्चिदानंद दुमका चंद्रशेखर दुमका महेश चंद्र दुमका ग्राम प्रधान संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष रुकमणी नेगी हेमवती नंदन दुर्गापाल शैलेंद्र दुमका ग्राम प्रधान हरीश बिरखानी मानव उत्थान सेवा समिति के कुमाऊं प्रभारी महात्मा सत्यबोधा नंद सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती पूर्व ग्राम प्रधान बीडी खोलिया ग्राम प्रधान मीना भट्ट पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भास्कर भट्ट राधेश्याम यादव दीपक राठौर राकेश देवराड़ी अनिल मेलकानी राजीव शर्मा ललित जोशी एडवोकेट किशन पांडे तारा जोशी हेम पांडे आदि ने शुभकामनाएं दी हैं