Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

ब्रैकिंग -दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया शराब घोटाले में गिरफ्तार#deputy #arrest #sisodiya

Spread the love

शराब घोटाले का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया. सीबीआई की पूछ ताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कार लिया गया. जिसके बाद राजनैतिक हलको मे हड़कंप मचा हुआ है.

सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया था. 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने उन्हें आखिरकार अरेस्ट कर लिया है. सोमवार को उनकी कोर्ट में पेशी होगी. सीबीआई दफ्तर जाने से पहले सिसोदिया ने अपनी मां का आशीर्वाद लिया था और राजघाट पहुंचे थे. यहां सिसोदिया ने महात्मा गांधी को नमन किया था. घर से निकलते समय सिसोदिया ने मुस्कुराते हुए विक्ट्री साइन दिखाया था.

इन सबूतों के आधार पर सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया

सूत्रों के अनुसार, मनीष सिसोदिया को सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान सीबीआई ने उन्हें कई सबूत दिखाए, इसमें कुछ दस्तावेज और डिजिटल सबूत थे. सिसोदिया इन सबूतों के सामने कोई जवाब नहीं दे सके. 

About The Author