Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हिमाचल में होगा चुनाव, लेकिन उत्तराखंड में भी सार्वजनिक अवकाश घोषित

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को मतदान होना है। इसके मद्देनजर उत्तराखंड में भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसको लेकर उत्तराखंड मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी प्रदान की है। लेकिन यह सार्वजनिक अवकाश उत्तराखंड में कार्यरत या सेवाएं दे रहे हिमाचल प्रदेश के पंजीकृत मतदाताओं के लिए होगा। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए वैतनिक अवकाश होगा। जिससे वे अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर मतदान का प्रयोग कर सकें।

About The Author