Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन, आइटीबीपी जवानों व ग्राम सभा के लोगों ने ली प्रतिबद्धता की शपथ-

Spread the love

रिपोर्टर -मनोज कांडपाल,
स्थान -लाल कुआं,

एंकर- हर वर्ष की भांति इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह 31 अक्टूबर से 6 नवंबर 2022 तक मनाया जा रहा है, सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत आज लालकुआं के हल्दुचौड बच्चीधर्मा ग्राम सभा में आइटीबीपी के जवानों व ग्राम प्रधान व ग्राम सभा के लोगों ने सत्य निष्ठा की शपथ ली वह इस कार्यक्रम में भारी संख्या में प्रतिभाग किया,

बताते चलें कि केंद्रीय सतर्कता आयोग स्वर्गीय सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन 31 अक्टूबर के उपलक्ष में सतर्कता जागरूकता अभियान मनाया जाता है, इस वर्ष सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत लाल कुआं के हल्दुचौड बच्ची धर्मा ग्राम सभा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आइटीबीपी के अधिकारियों ने कहा कि यह सप्ताह देश की जनता को व अधिकारियों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है ,जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी तथा सत्य निष्ठा को बढ़ावा देने के लिए यह जागरूकता सप्ताह शपथ दिलाकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ मनाया जाना चाहिए,

वही ग्राम सभा की ग्राम प्रधान व ग्राम प्रधान संगठन की अध्यक्ष रुकमणी नेगी ने कहा कि जागरूकता अभियान सप्ताह पूरी प्रतिबद्धता के साथ आईटीबीपी के जवानों व ग्राम वासियों के साथ रैली निकालकर वह अन्य कार्यक्रमों के तहत मनाया गया, वही ग्रामसभा के लोगों को भ्रष्टाचार के लिए जागरूक किया गया तथा यह जागरूकता अभियान पूरे सप्ताह मनाया जाएगा, वही क्षेत्र के लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया जाएगा ,जिससे देश के प्रत्येक नागरिक को अपने सार्वजनिक जीवन में भी ईमानदारी तथा सत्य निष्ठा को बढ़ावा देने के लिए वह प्रतिबद्ध हो,

बाइट -रुकमणी नेगी ,अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *