Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी में दिनदहाड़े युवक के साथ 8800 रुपए की लूट, मचा हड़कंप

Spread the love

हल्द्वानी में दिनदहाड़े एक युवक से 8800 रुपए की लूट हो गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी …और पढ़ें
नैनीताल में दिनदहाड़े युवक से 8800 रुपए की लूट

घटना के बाद क्षेत्र में मचा हड़कंप

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र स्थित राम मंदिर वाली गली में युवक से दिनदहाड़े लूट हो गई। युवक हल्द्वानी बाजार में खरीदारी करने पहुंचा था। जहां एक नशेड़ी ने उससे 8800 रुपए छीन लिए।

खनस्यू हरिशताल निवासी पीड़ित रमेश चन्द्र भट्ट ने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर सौंपकर बताया कि 16 दिसंबर मंगलवार के दिन लगभग दोपहर के 1:30 बजे वह खरीदारी के लिए पटेल चौक से डीके पार्क की ओर जा रहा था।

इस दौरान राम मंदिर वाली गली में चेहरे पर चोटों के निशान वाले एक अज्ञात व्यक्ति पीछे से आकर धमकाने लगा। आरोप है कि आरोपित ने जबरन पीड़ित की जेब में हाथ डाकर 8,800 रुपये नकद निकाल लिए और मौके से फरार हो गया।

घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम में फुटेज चेक की। लेकिन वहां कुछ स्पष्ट नहीं दिखा। इसके बाद दो पुलिसकर्मी पीड़ित के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां राम मंदिर गली में लगे सीसीटीवी की जांच की गई। जांच में पूरा घटनाक्रम कैमरे में रिकॉर्ड पाया गया।

पीड़ित ने पुलिस से आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है। हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं

About The Author

5 thoughts on “हल्द्वानी में दिनदहाड़े युवक के साथ 8800 रुपए की लूट, मचा हड़कंप

  1. N777slot is giving the others a run for their money. Pretty nice interface and a decent variety of games. Just wish the bonuses were a bit better. But give it a shot, you never know!. n777slot

  2. Yo, heard from a buddy about yaywingame. He says they’ve got some sweet deals on mobile games. Gonna give it a looksee tonight. Anyone else tried it out? Let me know what’s good! Hit up yaywingame for yourself!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *