Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

शादी के 18 साल बाद 3 बच्चों का पिता साली को ले भागा……. विवाह भी रचाया…… अब कर रहा ऐसी हरकत…..

Spread the love

देवभूमि उत्तराखंड में तीन बच्चों के बाप को साली से प्यार होने पर साली से दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झनकईया थानाक्षेत्र के आवास विकास रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा हैं कि उसका विवाह उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर निगोही निवासी युवक से 18 वर्ष पूर्व हुआ था। उसके तीन बच्चे है। महिला का आरोप है कि लोहड़ी पर्व के दौरान उसका पति उसे आवास-विकास में छोड़ गया। इस दौरान उसका पति उसकी फुफेरी बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जहां उसने उसके साथ विवाह रचा लिया।
इसके बाद पति उसे व बच्चों को लेने भी नहीं आ रहा है। पीड़िता ने कहा कि ऐसे में उसका व बच्चों का भविष्य बर्बाद हो गया है। पति ने उसे बिना तलाक दिए बिना उसकी मर्जी के दूसरी शादी कर ली। साथ ही उसे धमकियां दी जा रही है। पीड़िता ने पति के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में शाहजहांपुर निगोही निवासी युवक के खिलाफ धारा 494, 504 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया है।

About The Author