Categories

March 27, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

ब्रेकिंग(उत्तराखंड)पुलिस ने किया 8 माह के बच्चे को सकुशल बरामद.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद पुलिस ने 8 घंटे के अंदर बच्चे को किया बरामद.पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।।

Spread the love

हरिद्वार
हरिद्वार में अपहृत आठ माह के बच्चे को बरामद करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा एक्शन लेते हुए हरिद्वार पुलिस को तुरंत बच्चे को बरामद करने के निर्देश दिए थे जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 घंटे के अंदर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया ।
गौरतलब है कि बीते रोज हरिद्वार में
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया 8 माह के बच्चे के अपहरण को बेहद गंभीरता से लिया था तथा बच्चे के अपहरण पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने एसएसपी हरिद्वार को बच्चे की बरामदगी हेतु कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिए गए थे।

जिस पर हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरिद्वार में अपहृत आठ माह के बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। ब
हरिद्वार पुलिस ने क्षेत्र के सभी सीसीटीवी खंगालने के साथ ही विभिन्न मुखबिर तंत्र, मीडिया, जनता के मध्य सूचना प्रचारित प्रसारित की।
इसका परिणाम भी देखने को मिला और बच्चे के संबंध में जानकारी मिलने पर 8 माह के बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।
गिरफ्तारियों की कार्यवाही जारी है।

About The Author