समाज की पुकार – “महेश जोशी को न्याय दो”

अपराधियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग तेज
1:-मशहूर फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं अध्यक्ष कमल मुनि, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख कमल भंडारी के साथ मृतक प्रॉपर्टी डीलर महेश जोशी के घर पहुंचे।

2:-शोक संतप्त परिवार से मुलाक़ात कर उन्होंने ढांढस बंधाया और कहा कि इस दर्दनाक घटना में परिवार अकेला नहीं है, पूरा समाज उनके साथ खड़ा है।

3:-अभिनेता हेमंत पांडे ने मीडिया के सामने कहा कि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को तत्काल दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलानी चाहिए।

4:-उन्होंने कहा कि महेश जोशी मिलनसार और नेकदिल इंसान थे, जिनकी कमाई से घर की रोज़ी-रोटी चलती थी। उनकी हत्या ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है।
5:-इस दुःख की घड़ी में आमजन और समाज के लोग परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं।
799pakgameapk? Man, if you’re hunting for game APKs, this place is worth a look. Found some cool stuff there. Just be careful and always scan those files! 799pakgameapk