Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

कैंची धाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दे सकते है सौगात

Spread the love

रिपोटर-मनोज कांडपाल

Hm24x7news

भवाली। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राज्य सरकार सफाई अभियान शुरू करने जा रही है। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैची धाम मन्दिर से सफाई अभियान की शुरुवात करेंगे। सुबह 9 बजे नीब करौरी बाबा के दर्शन के बाद सफाई कर्मियों के साथ अभियान को शुरू कर लोगो को संबोधित करेंगे। वही पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले एनजीओ संस्था को सम्मनित किया जाएगा। मन्दिर के प्रदीप साह ने बताया कि मंदिर में राम स्तुति भजन करेंगे। उसके मंदिर में सफाई अभियान में प्रतिभाग करेंगे। एक घण्टा मन्दिर में रहकर फिर वापस जाएंगे।
एसडीएम बीसी पंत ने बताया ने
बताया कि राम जन्मभूमि अयोध्या में राम लला के विराजने को लेकर 14 से 21 जनवरी तक सभी मंदिरों में सफाई अभियान चलाया जाना है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को कैची धाम में नीब करौरी महाराज के दर्शन कर अभियान की शुरुआत करेंगे। सुबह 9 बजे राम भजन स्तुति से सफाई अभियान की शुरुवात की जाएगी।

About The Author