Categories

March 27, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

कोरोना को लेकर CM धामी ने की जरूरी बैठक, क्या उत्तराखंड में बढ़ने वाला है खतरा?

Spread the love

देहरादून: कोरोना को लेकर उत्तराखंड में भी अलर्ट की स्थिति बनी हुई है। पहली दो लहरों में जिस तरह से कोरोना ने जन जीवन को अस्त व्यस्त किया था। उसके बाद भारत सरकार व राज्य सरकार रिस्क नहीं लेना चाहती। इसी कड़ी में बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोरोना को लेकर बैठक की। इस दौरान उत्तराखंड में कोरोना रोकथाम को लेकर चर्चा की गई। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट को लेकर उत्तराखंड भी सतर्क हो गया है।

बता दें कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के बाद जल्द ही नई एसओपी (मानक प्रचलन प्रक्रिया) जारी की जाएगी। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट ने भी सभी जिलों को कोरोना संक्रमितों के 10 प्रतिशत सैंपलों को जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजने के लिए निर्देश दिए हैं।

About The Author