Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

भवाली से हल्द्वानी आ रहा सिलेंडर लदा ट्रक ज्योलीकोट में  खाई में गिरा

Spread the love

ज्योलीकोट क्षेत्र में सोमवार देर रात सिलेंडरों से भरा एक ट्रक खाई में गिर गया। सूचना पर पुलिस ने रेस्क्यू कर ट्रक सवार तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ट्रक भवाली से हल्द्वानी जा रहा था।

ज्योलीकोट पुलिस चौकी के पास ट्रक चालक को हल्की झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी एक सीज पिकअप भी ट्रक की चपेट में आकर खाई में जा गिरी। एसओ रमेश बोरा ने बताया कि ट्रक में सवार चालक गोविंद सिंह (गुरना, पिथौरागढ़), तितेंद्र सिंह (पाली कनालीछीना, पिथौरागढ़) और मोहित जकरिया (मोटाहल्दू भगवानपुर, हल्द्वानी) सुरक्षित हैं। गनीमत रही कि ट्रक में खाली सिलिंडर थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। रेस्क्यू अभियान में ज्योलीकोट चौकी से कांस्टेबल चनीराम आर्य, मलकीत कंबोज, धर्मेंद्र साहनी, दीपक जोशी, होमगार्ड ओमप्रकाश ने अहम भूमिका निभाई।

About The Author