Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी के प्रतिष्ठित होटल में मिली संदिग्ध अवस्था में लाश……. पुलिस छानबीन में जुटी….. परिजनों को दी घटना की सूचना

Spread the love

हल्द्वानी के केमू बस स्टेशन के पास स्थित एक प्रतिष्ठित होटल के कमरे में चंपावत के एक यात्री का कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है पूरे मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मृतक की शिनाख्त 50 वर्षीय कल्याण सिंह सेमल खेत जनपद चंपावत के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वहीं परिजनों को भी सूचित किया है।पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा कि मृतक रविवार दोपहर 3:00 बजे होटल के कमरे में आया सुबह जब होटल के कर्मचारियों ने कमरा सफाई करने गए तो इसकी जानकारी मिली होटल कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस के जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया आत्महत्या बताया जा रहा है।
पुलिस घटना की जानकारी परिजनों दे दी है।
पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

About The Author