Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

(देहरादून बड़ी खबर) धामी सरकार का हंटर, ड्यूटी से गायब 61 डॉक्टर बर्खास्त

Spread the love

प्रदेश की धामी सरकार ने प्रदेश के लापरवाह सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है इस बार स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से अनुपस्थित चिकित्सकों पर बड़ा एक्शन लिया है। आपको बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे ड्यूटी से गायब होने पर 61 डॉक्टर बर्खास्त किया है। दरअसल, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तराखंड ने पीएमएचएस संवर्ग के 61 डॉक्टरों की सेवा समाप्त कर दी है।

यह पिछले लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे। इस संबंध में राज्यपाल ने भी सहमति जता दी है। बता दें 61 चिकित्साधिकारी में से 43 चिकित्साधिकारी राजकीय सेवा में हैं. बावजूद इसके लंबे समय से अपनी सेवाए नहीं दे रहे हैं. जिसके बाद विभाग ने इन सभी नॉन बॉन्डेड चिकित्साधिकारियों को नोटिस भी दिया. लेकिन इन चिकित्साधिकारियों ने न तो नोटिस का कोई जवाब दिया और न ही अपने कार्यस्थल पर गए।

जिसके चलते इन सभी 43 नॉन बॉन्डेड चिकित्साधिकारियों की सेवाओं को समाप्त करने का निर्णय लिया गया. अब राज्यपाल ने इन सभी नॉन बॉण्डेड चिकित्साधिकारियों के राजकीय सेवा को समाप्त करने की सहमति दे दी है. इसके साथ ही अनुपस्थित चल रहे 18 बॉन्डेड चिकित्साधिकारियों को अब स्वास्थ्य महानिदेशक नोटिस जारी करने जा रही हैं।
नोटिस के तहत इन चिकित्सकों को अगले एक सप्ताह के अंदर अपनी तैनाती स्थल पर सेवा दें

लेकिन ये चिकित्साधिकारी एक सप्ताह के अंदर अपनी तैनाती स्थल पर योगदान नहीं करते हैं, तो उनसे बॉन्ड की शर्तों के अनुसार धनराशि वसूल करने की कार्रवाई की जाएगी

About The Author