Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

Uksssc परीक्षा घोटाला: आयोग के पूर्व अध्यक्ष रावत व सचिव कन्याल की जमानत याचिका खारिज

Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) परीक्षा घोटाले से सम्बन्धित प्रकरणों मे एसटीएफ की प्रभावी पैरवी के चलते आयोग के अधिकारियों की जमानत खारिज हो गई है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा वर्ष 2016 में हुई धाधंली के संबंध में सर्तकता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून में पंजीकृत मुकदमा धारा 420, 465, 467, 468, 471, 409, 201, 120 बी, भा0द0वि एवं धारा 13(1)डी सपठित धारा 13(2) भ्र0नि0अधि0 जिसकी विवेचना उत्तराखण्ड शासन के आदेश से वर्तमान में एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा की जा रही है। इस अभियोग में एसएसपी एसटीएफ़ के निर्देशन में एसटीएफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष डा0 रघुवीर सिंह रावत, तत्कालीन सचिव डा0 मनोहर सिंह कन्याल सहित 12 अभियुक्तो की गिरफ्तारी की गयी है। अभियोग में अभियुक्त डा0 रघुवीर सिंह रावत, डा0 मनोहर सिंह कन्याल द्वारा अपनी जमानत हेतु न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें आज विशेष न्यायाधीश सतर्कता/अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय देहरादून के न्यायालय में सुनवाई हुयी। अभियुक्तो द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्रो के विरोध में एसटीएफ देहरादून द्वारा न्यायालय के समक्ष अभियुक्तगणो के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य व प्रभावी पैरवी की गयी। न्यायालय द्वारा अभियुक्तो की जमानत निरस्त की गयी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *