Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

देवभूमि में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिलाधिकारी नैनीताल धीराज गर्ब्याल का “उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरस्कार 2022” के लिए हुआ चयन…… इस दिन महामहिम राज्यपाल द्वारा प्रदान किया जाएगा यह सम्मान…… पढ़ें आदेश

Spread the love

उत्तराखंड शासन में सामान्य प्रशासन अनुभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उत्तराखण्ड के जनपदों में उत्कृष्ट कोटि का कार्य करने वाले जिलाधिकारियों को उत्तराखण्ड शासन द्वारा “उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरस्कार, 2022” प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।

मुझे यह अवगत कराने में अत्यन्त प्रसन्नता हो रही है कि इस हेतु अधिकृत समिति की संस्तुति के आधार पर उत्तराखण्ड शासन द्वारा वर्ष 2022 के “उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरस्कार” हेतु जिलाधिकारी नैनीताल धीरज गर्ब्याल को चयनित किया गया है। यह पुरस्कार दिनांक 25 दिसम्बर, 2022 को प्रातः 11:00 बजे राजभवन ऑडिटोरियम, राजभवन, देहरादून में महामहिम श्री राज्यपाल महोदय के कर कमलों द्वारा प्रदान किया जाना प्रस्तावित है।

About The Author