Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी: यहां संदिग्ध परिस्थितियों में डॉक्टर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में एक डॉक्टर अपने घर मे संदिग्ध अवस्था में मिला, जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

बनभूलपुरा उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव से प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के थाना बनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत इंदिरानगर मलिक का बगीचा निवासी एक डॉक्टर अंसार नामक 45 वर्षीय व्यक्ति अपने घर मे संदिग्ध अवस्था में दिखे, जिन्हें स्थानीय लोगों उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक की मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है, पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु का कारण पता लगेगा। बताया जा रहा है कि आज गुरुवार को सुबह से समय डॉ० अंसार के क्लिनिकल का कंपाउंडर उन्हें उनके घर पर उठाने के लिए गए था, लेकिन डॉ० अंसार नही उठे। जिसके बाद कंपाउंडर दोपहर के समय उनके घर गया, जहां वह अपने घर मे संदिग्ध अवस्था में पड़े थे।

About The Author