Categories

March 25, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

उत्तराखंड :यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके..

Spread the love

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार, आधी रात को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके तड़के 2:19 बजे महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बुधवार तड़के 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। सुबह 2.19 बजे भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि अक्षांश 30.87 था और देशांतर 78.19 था और गहराई 5 किमी दर्ज की गई थी। फिलहाल अभी तक जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

About The Author