उत्तराखंड में निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर शिक्षा विभाग जागा, फीस वृद्धि नियंत्रण पर अधिकारियों को सख्त कार्यवाही के निर्देश,( पढ़ें पूरी खबर)

उत्तराखंड में निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर शिक्षा विभाग जागा, फीस वृद्धि नियंत्रण पर अधिकारियों को सख्त कार्यवाही के निर्देश,
जीवन पांडे- उत्तराखंड में प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती फीस से अभिभावक परेशान रहते हैं ,ऐसे में अभिभावकों की परेशानी लंबे समय से चली आ रही थी, वहीं उन्होंने शिक्षा विभाग से इसके लिए मांग भी की थी ।
वही अब शिक्षा विभाग एक्शन में आ गया है, निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर नियंत्रण के लिए अधिकारियों को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं ,मिली जानकारी के अनुसार अपर माध्यमिक शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल ने उत्तराखंड अभिभावक एकता समिति के सुझाव को लेकर बड़ी कार्रवाई की है ।
बताया गया है कि उन्होंने सभी सीईओ को निधि स्कूलों की फीस वृद्धि पर नियंत्रण के लिए समिति के सुझावों के अनुसार कार्यवाही करने को कहा है, समिति ने पिछले साल 22 अप्रैल 2022 को सीएम को ज्ञापन देकर प्राइवेट स्कूलों में फीस नियंत्रण के लिए राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण गठन को सक्रिय करने की मांग की थी।

पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने फीस एक्ट को लेकर चुनावी आचार संहिता लागू होने से ठीक 3 दिन पहले 5 जनवरी 2022 को प्राधिकरण के गठन के आदेश कर दिए थे ,उत्तराखंड के प्राइवेट स्कूलों की फीस पर नियंत्रण का मुद्दा एक बार फिर फाइलों से बाहर निकल आया है।
अभिभावक एकता समिति के ज्ञापन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर शिक्षा विभाग की नींद टूटी है ,अब आगे चलकर देखना होगा कि सरकार उत्तराखंड के प्राइवेट स्कूलों की फीस वृद्धि की परेशानी झेल रहे अभिभावकों पर कितना कार्य कर पाती है।