Categories

March 27, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

साल की पहली कैबिनेट बैठक आज,सेवा क्षेत्र की नीति के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Spread the love

रिपोटर =मनोज कांडपाल

Hm24x7news

धामी मंत्रिमण्डल की बैठक आज दोपहर तीन बजे से होगी। कैबिनेट की बैठक सीएम धामी की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली सभागार (पंचम तल) देहरादून में होगी|

साल की पहली कैबिनेट की बैठक बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे से होगी। सीएम धामी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में विभिन्न विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक आज होने वाली बैठक में एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी पर ऋण दिए जाने का प्रस्ताव आ सकता है।

कैबिनेट बैठक में सेवा क्षेत्र की नीति के प्रस्ताव पर भी चर्चा की जा सकती है। साथ ही नए उच्चीकृत विद्यालयों में शिक्षकों के पद बढ़ाए जाने पर आज फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाने को लेकर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।

About The Author