Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

रुद्रप्रयाग न्यूज़-: खेत में घास लेने गई महिला पर गुलदार का हमला

Spread the love

लम्वाड़ गांव का मामला, प्राथमिक उपचार के बाद महिला हायर सेंटर रेफर


जखोली। विकासखंड के लम्वाड़ गांव में खेतों में घास लेने गई एक महिला को गुलदार ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। लहूलुहान महिला को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर गांव में घटना के बाद से लोगों में दहशत बनी है।

लम्वाड़ गांव निवासी सीता देवी (40) पत्नी अनिल सिंह शेरानामी तोक में घास लेने गई थीं। इसी दौरान वहां घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। जब तक महिला कुछ समझ पाती गुलदार ने उसके सिर, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर नाखून से गहरे जख्म कर दिए थे। महिला के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे तो गुलदार भाग गया। लहूलुहान महिला को परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग पहुंचाया। सीएमएस डाॅ. मनोज बड़ोनी ने बताया कि महिला के सिर पर गहरे जख्म थे। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे सीटी स्कैन के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

About The Author