Categories

March 17, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वाचौर तेज रफ्तार बाइक और डंपर में भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल

Spread the love

लालकुआं। हल्दूचौड़ क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एवरग्रीन स्कूल के सामने वाले कट पर तेज रफ्तार बाइक और डंपर में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीएमडब्ल्यू कंपनी की स्पोर्ट्स बाइक पर सवार दोनों युवक हल्दूचौड़ से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर से उनकी भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरातफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत शुरू में गंभीर थी, हालांकि अब वे खतरे से बाहर हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस हादसे के सटीक कारणों की जांच में जुटी है।

About The Author

5 thoughts on “हल्द्वाचौर तेज रफ्तार बाइक और डंपर में भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *