Categories

March 27, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी…बीबी और उसके भाईयों—पिता ने मिलकर कूटा पति, भागकर बचाई जान

Spread the love

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को उसकी बीवी, ससुर और दो सालोें ने जम की कूट दिया। पीड़ित ने किसी तरह खुद को इन लोगों को चंगुल से छुड़ाया और मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। कल रात ही वह काठगोदाम पुलिस थाने पहुंचा और आरोपी ससुरालियों के खिलाफ अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी

पुलिस ने उसकी तहरीर पर केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार कौल टैक्स ठोकर लाइन काठगोदाम निवासी मो. शब्बू ने पुलिस को दी गई तहरीर में अपनी पत्नी के चरित्र पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि उसके बेटे ने मां को किसी अंजान व्यक्ति के साथ देखकर अपने पिता से शिकायत की थी। जब उसने इस अपनी पत्नी से इस बारे में पूछा तो उसने मायकों वालों से शिकायत कर दी।

इस पर उसके ससुर अली जान, साले आरजू और अरमान ने उसे बुरी तरह मारा पीटा। वहकिसी तरह उनके चंगुल से छूटा और भाग कर अपनी जान बचाई। देर सायं वह अपनी चोटों का उपचार कराने के बाद पुलिस थाने पहुंचा और मामले की तहरीर पुलिस को सौंपी पुलिस ने इस मामले में पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरूकर दी है।

About The Author