Categories

March 25, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

स्लग-गौला खनन को लेकर बिंदुखत्ता पहुंचे हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदेश ने उत्तराखंड सरकार को दिया यह अल्टीमेटम………….. देखें वीडियो

Spread the love

रिपोटर-मनोज कांडपाल
स्थान-लालकुआं

Hm24x7news

एंकर-लालकुआं। हल्द्वानी के विधायक सुमित ह्रदयेश ने गौला नदी खनन निकासी के लिए सरकार द्वारा लागू की जा रही नीति के विरोध में गौला गेट बिंदुखत्ता में क्षेत्र वासियों को संबोधित किया, आयोजित सभा के दौरान विधायक सुमित हृदेश ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते आज खनन व्यवसायियों के समक्ष जहां रोजी-रोटी का संकट आ खड़ा हुआ है, वही वह आंदोलन के लिए बाध्य हो रहे हैं,
उन्होंने राज्य सरकार से तत्काल उक्त अव्यवहारिक नीति खत्म करते हुए पूर्ववत व्यवस्था करने की जोरदार मांग की।
बिन्दुखत्ता गौला निकासी गेट में खनन व्यवसायियों को संबोधित करते हुए हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदेश ने कहा कि राज्य सरकार की अब्यहारिक खनन ब्यवस्था का प्रदेश भर में भारी विरोध हो रहा है, परन्तु सरकार की कानों में जूं तक नहीं रेंग रही हैं, उन्होंने कहा कि सरकार तत्काल उक्त खनन नीति को खत्म करते हुए पुरानी व्यवस्था को लागू करें, अन्यथा खनन व्यवसायी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र आंदोलन के तहत सड़कों में उतर आएंगे, जिसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेन्द्र खनवाल, पुष्कर दानू, हेमवती नंदन दुर्गापाल, गिरधर बम, प्रदीप बथ्याल, बसंत जोशी, मुन्ना बिष्ट, पवन बिष्ट सहित कई खनन व्यवसायियों ने गौला खनन को लेकर उक्त अब अव्यवहारिक कार्यों को देखते हुए बड़ा प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।
फोटो परिचय- बिन्दुखत्ता में खनन व्यवसायियों को संबोधित करते विधायक सुमित ह्रदयेश

About The Author