Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी…उत्तर-पूर्वी हवाओं ने बढ़ाई ठंड, 150 मीटर रही विजिबिलिटी

Spread the love

हल्द्वानी। शीतलहर का कहर हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बना हुआ है। उत्तर-पूर्व से चल रहीं सर्द हवाओं से ठंड में इजाफा हो रहा है। मौसम के बदले मिजाज के बीच बुधवार को क्षेत्र में दिनभर कोहरा छाया रहा।

तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सुबह के समय घना कोहरा छाया होने से विजिबिलिटी करीब 50 मीटर दर्ज की गई। हालांकि दिन के समय कोहरे का प्रकोप कम होने से विजिबिलिटी का स्तर 150 मीटर के करीब रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हल्द्वानी क्षेत्र में बुधवार को अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

बीते मंगलवार की तुलना में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, सुबह और शाम के समय कोहरे का सबसे ज्यादा प्रकोप रामपुर रोड और बरेली रोड, ऊंचापुल और लामाचौड़ क्षेत्र में रहा। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। वहीं ठंड का प्रकोप बढ़ने की वजह से विभिन्न स्थानों पर लोग अलाव सेंकते नजर आए। व हीं सड़कों पर भी अन्य दिनों की तुलना में भीड़ कम नजर आई। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय, पंतनगर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि आने वाले चार दिनों तक ऐसी ही ठंड बनी रहेगी। कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी का स्तर भी 50 से 150 मीटर के बीच रहने की संभावना है।

About The Author