Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी…वर्ष के पहले ही दिन हल्द्वानी बाजार में अलग- अलग स्थानों पर खड़ी बाइकों को चोरों ने उड़ाया, दोनों ही मामलों में पीड़ित गौलापार के रहने वाले

Spread the love

हल्द्वानी। नए साल के पहले ही दिन कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र से दो बाइकों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित बइक मालिकों ने कोतवाली में अपने अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं। खास बात यह है कि दोनों ही पीड़ित गौलापार के अलग अलग गांव के रहने वाले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गौलापार के दौलतपुर गांव निवासी गौरव सिंह रैक्वाल ने पुलिस के दी गई तहरीर में कहा है कि रविवार को वर्ष के पहले ही दिन शाम लगभग साढ़े छह बजे के करीब वह हल्द्वानी के मंगल पड़ाव स्थित पिज्जा बाइट रैस्टोरेन्ट के बाहर अपनी हीरो Splendor Pro बाइक नम्बर UK04 U 7129 खड़ी करके गया था।

कुछ देर बाद जब वह लौट कर आया तो उसकी बाइक चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने रैक्वाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।


उधर गौलापार के ही खेड़ा गंव निवसी आशीष शर्मा ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी बाइक Discover U P 20 U 3281 रात लगभग नौ बजे कारखाना बाजार लोहार गली में खड़ी की थी। उसकी बाइक को भी चोर उड़ा ले गए।

About The Author