Categories

March 27, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी – (दुःखद) यहां फोन पर बात करते-करते छत से गिरी युवती, मची चीख पुकार

Spread the love

Haldwani news- यहां फोन पर बात करते-करते संतुलन बिगड़ने से एक युवती की मौत हो गई बताया जा रहा है कि युवती बात करते करते घर की छत से गिर गई। और युवती की मौत हो गई है, पूरा मामला मुखानी थाना क्षेत्र के डहरिया के सीएमटी कॉलोनी का है, जहां के रहने वाले नवीन चंद्र उप्रेती की 27 वर्ष की बेटी अपने छत पर किसी रिश्तेदार से फोन पर बात कर रही थी।

ऐसे में लड़की रेलिंग के पास अपना संतुलन खो गई और वह घर के नीचे गैलरी में गिर गई, लड़की की चीख पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग आए, जिसमें लड़की को गंभीर चोट आ गई थी, परिजनों ने तत्काल उपचार के लिए लड़की को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने सबको पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About The Author