Categories

March 29, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी – नैनीताल की घटना से हल्द्वानी में गरमाया माहौल, भाजपा नेता की गिरफ्तारी के बाद तनाव,हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता हल्द्वानी कोतवाली पहुँच गए और जमकर नारेबाज़ी करते हुए नेता की रिहाई की मांग की।

Spread the love

नैनीताल में हाल ही में हुई दुष्कर्म की घटना के बाद उपजा आक्रोश अब हल्द्वानी तक पहुँच गया है। शुक्रवार को भाजपा नेता विपिन पाण्डे की गिरफ्तारी ने हल्द्वानी का माहौल गरमा दिया। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद शहर में तनाव का माहौल बन गया है।

गिरफ्तारी की खबर फैलते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता हल्द्वानी कोतवाली पहुँच गए और जमकर नारेबाज़ी करते हुए नेता की रिहाई की मांग की। वहीं, सूत्रों के अनुसार, विपिन पाण्डे के आह्वान पर कठघरिया चौराहे पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। जब उन्होंने रैली निकालने का प्रयास किया, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी बहस और नोकझोंक भी देखने को मिली।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ सिटी नितिन लोहनी, और मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस लगातार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है। वहीं, कुछ हिंदूवादी संगठनों ने आज शाम को महापंचायत बुलाए जाने की घोषणा की है, जिससे हालात और भी संवेदनशील हो सकते हैं।

इससे पहले, नैनीताल में हुए दुष्कर्म के मामले को लेकर हिंदू संगठनों में रोष है। गुरुवार को जब कई संगठन नैनीताल कूच करना चाहते थे, तो प्रशासन ने उन्हें रोक दिया था। इस दौरान भी पुलिस से तीखी झड़पें हुई थीं। उसी सिलसिले में आज हल्द्वानी में प्रदर्शन और रैली की कोशिश की गई, जिस पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई।

About The Author