Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

हल्द्वानी…घर से सहेली के यहां जाने की बात कहकर निकली किशोरी लापता

Spread the love

हल्द्वानी घर से सहेली के घर जाने के लिए निकली एक 17 वर्षीय किशोरी 24 घंटे बाद भी घर नहीं पहुंची। उसकी मां ने कोतवाली हल्द्वानी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।

बिहारी कालोनी, मंडी में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि कल सुबह नौ बजे उसकी 17 वर्षीय बेटी सहेली के घर जाने को निकली थी।

जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका।

हार कर परेशान मां मंडी पुलिस चौकी पहुंची और वहां से कोतवाली में आकर तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

About The Author