Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

उत्तराखंड:-सीएम धामी की कार्यशैली पर फिदा हुए हरदा, एक बार फिर करनी पड़ी तारीफ, जाने क्या बोले पूर्व सीएम हरीश रावत…

Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर सीएम पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की। कहा कि भविष्य के प्रतिद्वंद्वियों को सीएम धामी से सावधान रहना चाहिए। मुख्यमंत्री बहुत अच्छे सुनने वाले व्यक्ति हैं।

रावत ने कहा कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल जोशीमठ आपदा पर बहुत सारे सुझाव देने के लिए गया। कई सुझाव आलोचनात्मक थे। तीखे सवाल भी थे। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने पूरे धैर्य से सुना। अब कितना समाधान होगा, इस पर भविष्य की नजर रहनी चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया में ताजा पोस्ट लिखकर सक्रिय राजनीति से दूर जाने के संकेत दिए हैं। लिखा है कि ‘राजनीति बहुत कर ली है, इसमें उन्हें 58 साल हो गए हैं। अब समय आ गया है, जब नेतृत्व के संकेतों की प्रतीक्षा करनी चाहिए। अंत में रावत ने लिखा है कि कांग्रेस के लिए आगे की पीढ़ी तैयार करने से अच्छा और कोई कार्य नहीं हो सकता है।’

About The Author