Categories

March 27, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

महिला को बड़े-बड़े सपने दिखा कर दो साल तक करता रहा शारीरिक शोषण…… अब शादी करने को कहा तो मारपीट कर घर से निकाल दिया…… इसके बाद पीड़िता ने उठाया यह कदम……

Spread the love

हल्द्वानी। यहां महिला उत्पीड़न का नया मामला आया है जिसमें मूल रूप से अल्मोड़ा के लमगड़ा की रहने वाली विधवा महिला ने ओखलकांडा के गंगोलीगाड़ निवासी युवक जो कि वर्तमान में मुखानी क्षेत्र में किराये का मकान लेकर रहता है के खिलाफ यौन शोषण सहित बलात्कार व कई अन्य संगीन आरोप लगाए हैं।
अपने दो बच्चों के साथ मुखानी क्षेत्र में ही किराए के मकान में रहने वाली महिला ने पुलिस के दी गई तहरीर में कहा है कि उसके पति का निधन 19मई 2019 को हो गया था। उस समय वह मानसिक रूप से काफी तनाव में चल रही थी। इसी दौरान फेसबुक पर उसकी जान पहचान ओखलकांडा के गंगोलीगाड़ निवासी एक युवक से हुई। उक्त युवक ने उसके साथ काफी सहानुभूति दिखाई। जिसके कारण दोनों दोस्त हो गए।

इस बीच पीड़िता नवम्बर माह 2020 में अपनी रिश्तेदारी में होने वाले विवाह समारोह में शामिल होने के लिए फतेहपुर,हल्द्वानी आई तो इस बात की जानकारी उक्त युवक को हो गई। जब वह बाजार में खरीददारी करने आई तो युवक ने उसे बाजार में ही मिलने को कहा। खरीददारी करके वह पीड़िता को छोडने जा रहा था तब उसने उसे अपने घर वालों से मिलने के लिए उसके किराये के मकान पर कुसुमखेड़ा चलने के लिए राजी कर लिया।
वे कुसुमुखेड़ा पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। युवक ने उसके साथ पहली बार उसकी मर्जी के खिलाफ बलात्कार किया। उसने पीड़िता को आश्वासन दिया कि वह उससे शादी करने के साथ उसके दोनों बच्चों को भी अपनाने का वादा किया था। बाद में युवक ने पीड़िता को घर जैंती लमगडा से हल्द्वानी बुला लिया और अपने कमरे के पास किराये पर कमरा दिला कर रख लिया।
अगस्त 2021 से वह उक्त युवक के साथ बिना विवाह के रह रही थी। वह युवक जहां भी कमरा बदलता वहीं नजदीक में उसे भी कमरा दिला देता। वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। लेकिन विवाह की बात आने पर बात को टाल देता।

11 अगस्त 2022 इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और उस युवक ने पीड़िता की पिटाई कर दी। उसने धमकी दी कि यदि उसने दोबारा विवाह की बात की तो वह उसे व उसके दोनों बच्चों को जान से मार देगा।
महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376,323 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज करके कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

About The Author