Categories

March 23, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

यहां पत्नी ने अपने पति का गला दबाकर उतारा मौत के घाट

Spread the love

यहां पत्नी ने अपने पति का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया । पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया ।

जानें पूरा मामला

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में 15 दिसंबर की रात्रि में संदिग्ध परस्थितियों में हुई युवक की मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है । पुलिस ने उसकी हत्या के मामले में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पत्नी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। दरअसल मृतक किशन उर्फ टेनी के परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौप कर उसकी बीबी पर हत्या का आरोप लगाया था। पीएम रिपोर्ट में भी किशन उर्फ टेनी की मौत का कारण गला दबाने से होने की पुष्टि हुई थी।जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी कमलेश को हिरासत में लिया था।

पूछताछ के दौरान जुर्म किया कबूल

आरोपी महिला से पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि दोनो के बीच शादी के बाद से ही विवाद चल रहा था। हाल ही में वह तीन साल बाद ससुराल लौटी थी। 15 दिसंबर की रात्रि में किशन शराब के नशे में घर लौटा था। जिसको लेकर उनके बीच विवाद हुआ इस दौरान मृतक उसके साथ जब्दस्ती करने लगा तो उसके द्वारा उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। कल कोतवाली पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।एसपी सीटी मनोज कत्याल ने बताया की पीएम रिपोर्ट के आधार पर परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मृतक की पत्नी को हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। मृतक शराब पीने का आदि था जिस कारण दोनो के बीच झगड़ा होता रहता था।

About The Author